CG CRIME : कॉलेज के बाहर गांजे के साथ पकड़ाए दो आरोपी, बाइक भी जब्त

रायपुर, 24 फरवरी । रायपुर पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से सवा लाख रुपए का गांजा जब्त किया है। पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार कॉलेज के पास ये दोनों आरोपी गांजा तस्करी कर रहे थे। कॉलेज के पास स्थित विवेकानन्द आश्रम के पास दोनों आरोपी को घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। दोनो आरोपी ओडिशा के निवासी है। इनके कब्जे से 11 किलो 600 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसके साथ ही एक बाइक सीजी 23 के 6493 को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी-

  1. सूरज सरदार पिता मंगल सरदार निवासी ग्राम पावर विल रायगढ़ा नवरंगपुर ओडिशा।
  2. रंजन मंडल पिता खोखन मंडल निवासी रायगढ़ा नवरंगपुर ओडिशा।