CG NEWS : स्कूल के वार्षिकोत्सव में शराब पीकर पहुंचे प्राचार्य, फिर स्टेज में करने लगा…

मनेंद्रगढ़, 23 फरवरी   जिले के एक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया था। जहां से एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां स्कूल के प्राचार्य शराब पीकर स्टेज में पहुंच गया। जिसके बाद हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला भरतपुर के हाईस्कूल देवगढ़ का है। जहां एक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया था। इसी दौरान एक प्राचार्य शराब के नशे में पहुंच गया और स्टेज पर चढ़ गया। प्राचार्य का नाम अशोक सिंह है।