BREAKING : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए पुलिस मुख्यालय ने 01 iG उनके साथ तीन डीआईजी, 10 आईपीएस और 78 एडिशनल एसपी, डीएसपी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे

रायपुर।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए पुलिस मुख्यालय ने आईजी आरिफ शेख को सुरक्षा का प्रभारी बनाया है। उनके साथ तीन डीआईजी, 10 आईपीएस और 78 एडिशनल एसपी, डीएसपी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।दरअसल अधिवेशन में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के टॉप लीडर आ रहे हैं। इनमें दो राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे। करीब 10 हजार प्रतिनिधि आएंगे। छत्तीसगढ़ नक्सली राज्य भी है। इसको देखते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।