Mahasamund News : छत्तीसगढ़ नागरिक कल्याण समिति के वार्षिक सम्मेलन में विभूतियों का सम्मान

महासमुंद ,09 फरवरी  छत्तीसगढ़ नागरिक कल्याण समिति रायपुर का प्रथम वार्षिक सम्मेलन द न्यू होलीफेथ स्कूल पिटियाझर महासमुंद में समिति के संयोजक, वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक वीरेंद्र पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में गत दिनों संपन्न हुआ। समिति के पंकज साहू ने समिति का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए समिति के प्रयासों से प्राप्त सार्थक परिणामों से सम्मेलन में उपस्थितजनों को अवगत कराया। कार्यक्रम में शासकीय सेवा में निष्ठापूर्वक कार्य करने के करने के लिए सेवानिवृत्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेंद्र दुबे, पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष व साहसिक पत्रकारिता के लिए पत्रकार केपी साहू, नगर में दूषित पेयजल आपूर्ति से निजात दिलाने, नागरिकों को न्याय दिलाने व भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्षरत रहने के लिए पंकज साहू, चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में सेवा के लिए नगर के डॉक्टर अजय तिवारी को पाण्डेय ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त सीईओ देवेंद्र दुबे ने कहा कि किसी भी समिति, संगठन या संस्था का गठन और पंजीयन आसान है, लेकिन किसी भी संस्था के गठन के उद्देश्यों को पूर्ण करना चुनौतीपूर्ण और श्रमसाध्य कार्य है। उसके लिए धैर्य और सतत संघर्ष की आवश्यकता होती है। छत्तीसगढ़ किसान मजदूर संघ के संयोजक ललित चंद्रनाहू ने अपने उद्बोधन में अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के अनेक मामलों में उन्होंने शिकायतें की हैं, लेकिन जांच करने वाले और निर्णय लेने वाले अधिकारी दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों को दंडित करने के बजाए प्रकरणों को उलझाए हुए हैं।

यह भी पढ़े :-Raipur News : PDS के तहत माह फरवरी के लिए 5 हजार किलोलीटर केरोसिन का आबंटन

जनतांत्रिक व्यवस्था में जनता ही आज सर्वाधिक उपेक्षित : पाण्डेय
मुख्य अतिथि पाण्डेय ने कहा कि जनतांत्रिक व्यवस्था में जनता ही आज सर्वाधिक उपेक्षित है। भारत की जनता को नागरिक अधिकारों से पूर्णत: वंचित कर दिया गया है। आम जनता की भूमिका आज केवल मतदान तक सीमित कर दिया गया है। प्रत्येक चुनाव के बाद निर्वाचित जनप्रतिनिधि और अधिकारियों द्वारा शोषण और उत्पीड़न का शिकार आम नागरिकों को होना पड़ता है। देश की आजादी के बाद आम जनता के हितार्थ जो कानून बनाए जाने थे, वे नहीं बनाए गए। उच्च पदों पर आसीन जनप्रतिनिधियों को अपने स्वार्थ और हितों की चिंता अधिक है। अन्याय और अत्याचारों के कुचक्रों में जनता बुरी तरह पीस रही है। सम्मेलन को संरक्षक सदस्य धर्मेंद्र महोबिया, सेवानिवृत बैंक अधिकारी हुकुमचंद शर्मा, संतोष चंद्राकर रुमेकेल, अविनाश साहू रायपुर, मनीष श्रीवास्तव, किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन नीरज परोहा ने किया।

सम्मेलन में प्रमुख रूप से ये रहे उपस्थित
सम्मेलन में प्रमुख रूप से मनोहर ठाकुर, विजय वर्मा, श्रीमती मोतिम यादव, श्रीमती प्रभा साहू, लक्ष्मी देवी, श्रीमती पुष्पा तारक, दिनेश सिंह राजपूत, मौसम साहू, हरेश सिंह, सूबेदार, डॉ. भूपेंद्र सिन्हा, प्रेमसिंह, शुभम साहू, मनोज सिन्हा, बलदाऊ चंद्राकर, राहुल, देवा, राजेश जैन, चंद्रपाल चंद्राकर, जयकुमार, भूपेंद्र नायक, सूरज बंजारा, लड्डू नायक, शैलेन्द्र कुमार, सतीश नायक, जयप्रकाश, तेजवीर, किशन, लखनलाल, चमन सिन्हा, दीपक साहू, लोकेश मांझी, दुर्योधन सिंह राजपूत, सुरेश कुमार साहू, चोवाराम वर्मा, महेशराम अमोरा, तुलाराम कनौजे, मनीष तिवारी, मोहन शर्मा, योगेंद्र चंद्राकर, महेंद्र जैन, फुलेश्वर साहू आदि उपस्थत थे।