Raipur News : प्रदेश में मौसम में बदली करवट, बढ़ी ठंड, पारा गिरा…

रायपुर ,02 फरवरी  छत्तीसगढ़ में अचानक फिर से ठंड और कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है वहीँ प्रदेश में एक बार फिर प्रदेश में ठंड हो रही है। प्रदेश में उत्तर से आ रही हवा के कारण ठंड बढ़ रही है वहीँ अगले दो दिनों तक गिरावट का दौर बने रहने की संभावना है।  

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ेगी। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 11.9, पेंड्रारोड का तापमान 12.0 डिग्री, रायपुर का तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया है वहीं दुर्ग में 15.6 डिग्री, जगदलपुर में 15.7 डिग्री, बिलासपुर में 17.4, राजनांदगांव में 17.0 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।