बीवी ने पुलिस से लगाई गुहार, Blue-Film दिखाता है, उलटे-सीधे पोजीशन बनवाता है, मना करने पर बुरी तरह पीटता है, गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला ने अपने शौहर के खिलाफ अप्राकृतिक सेक्स करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता का कहना है कि उसका शौहर ब्लू फिल्म दिखा कर उसके साथ कुकर्म करता है। आरोपित का नाम फैज़ल खान है। उस पर अपनी बीवी को दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने के साथ पड़ोसन को भगाकर ले जाने का भी आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर 27 जनवरी 2023 को फैज़ल को गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला आज़ाद नगर थानाक्षेत्र का है। यहाँ की रहने वाली एक महिला ने अपने शौहर के खिलाफ कुकर्म का आरोप लगाया है। महिला का मायका उज्जैन जिले में है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसका शौहर फैज़ल ब्लू फिल्म देख कर उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स करता है। इस दौरान वह उल्टी-सीधी पोजीशन बनाने का भी दबाव डालता है। पीड़िता का कहना है कि उसने अपने शौहर को बहुत समझाया, लेकिन उसकी एक भी बात नहीं मानी गई।

READ MORE : Technology Budget 2023: 5G सेवाओं को विकसित करने के लिए 100 लैब्स स्थापित करेगी सरकार

शिकायत में महिला द्वारा आगे बताया गया है कि कुकर्म में सहयोग करने से मना करने पर आरोपित उसकी बुरी तरह से पिटाई करता है। इसी के साथ पीड़िता ने फैज़ल पर दहेज़ माँग कर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आए दिन की प्रताड़ना से वह अपने मायके चली गई तब उसका शौहर घर में दूसरी औरत ले आया। यह दूसरी औरत मूल रूप से मध्य प्रदेश के ही धार जिले की बताई जा रही है। इस मामले में फैज़ल पर IPC 365 के तहत धार जिले में केस भी चल रहा है। बताया गया है कि इस लड़की की शादी कुछ ही समय बाद होने वाली थी।

फैज़ल की बीवी का आरोप है कि दूसरी महिला भी आए दिन फैज़ल की प्रताड़ना सह रही है, लेकिन गरीब होने के नाते कुछ बोल नहीं पाती है। बताया जा रहा है कि फैज़ल द्वारा धार से लाई गई दूसरी लड़की के पिता बीमार रहते हैं। वहीं पुलिस ने अपनी जाँच में पाया है कि फैज़ल पर पिछले साल जानलेवा हमले का भी केस IPC 307 के तहत दर्ज हो चुका है। फ़िलहाल पुलिस ने IPC 377, दहेज़ अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत फैज़ल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।