74 वें गणतंत्र दिवस पर जन्मदिन पार्क नंदिनी नगर में शामिल हुए के के खेलवार

रायपुर, 28 जनवरी। दुर्ग जिला अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में 74 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में जन्मदिन पार्क नंदिनी नगर में अछोटी निवासी भाजपा दुर्ग जिला कार्यकारिणी सदस्य के.के. खेलवार शामिल हुए। इस गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में बिसरा राम यादव अध्यक्ष पूर्व संघ संचालक, लाभचंद बाफना पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव, रविशंकर सिंह प्रदेश कार्यसमिति भाजपा, नरेंद्र यादव पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका अहिवारा, समारू पटेल, कुशल साहू , महेंद्र अग्रवाल, टी.आर. शर्मा शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।