KORBA : गणतंत्र दिवस पर रश्मि मुक्ता भूमिका ने लिया शपथ

कोरबा,27 जनवरी। इंदिरा विहार विकास समिति व इंदिरा विहार महिला मंडल द्वारा आयोजित 74वें गणतंत्र दिवस समारोह तथा सरस्वती पूजा बसंत पंचमी के अवसर पर इंदिरा विहार महिला मंडल के नव मानोनित पदाधिकारियों व कार्यकारणी ने शपथ ग्रहण किया।टैगोर उद्यान में तिरंगा झंडा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तथा वीणा वादिनी मां शारदे की पूजा अर्चना की गई।शपथ अधिकारी राजकुमार अग्रवाल जी (स्वेता) ने इंदिरा विहार महिला मंडल की अध्यक्षा रश्मि श्रीवास सचिव मुक्ता अग्रवाल व सचिव भूमिका अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य कुमुद राठौर,पूजा जैन,नेहा बंसल,पूनम अग्रवाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई ।


तत्पश्चात बच्चों के द्वारा रंगा रंग राष्ट्रभक्ति गीत नृत्य प्रस्तुत किया गया।श्री एम डी मखीजा जी द्वारा आशीर्वचन तथा महिला मंडल को श्रेष्ठ कार्य करने शुभ कामनाएं दी गई।इस अवसर पर इंदिरा विहार विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष गण महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा ,श्रीमती उषा देवी प्रसाद (श्रीमती महापौर ) गणमान्य नागरिक महिला मंडल की सदस्या व बच्चें उपस्थित रहें।