Axar Patel And Meha Patel Wedding : अक्षर की हुईं मेहा, देखें वरमाला का वायरल वीडियो..

Axar Patel And Meha Patel Wedding टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर अक्षर पटेल (Axar Patel) गुरुवार को वडोदरा में मेहा पटेल (Meha Patel) के साथ शादी के बंधन में बंध गए। अक्षर की पत्नी मेहा ने शादी के कुछ वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Axar Patel Wife Meha:  टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी शादी के बंधन में बंध गए। अक्षर (Akshar Patel) ने अपनी मंगेतर मेहा पटेल (Meha Patel) के साथ 26 जनवरी को सात फेरे लिए। दोनों की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें ये कपल काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। दोनों की सगाई पिछले साल यानी 2022 में हुई थी। बता दें अक्षर की पत्नी मेहा (Akshar Patel Wife Meha) सोशल मीडिया सेंसेशन हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आइए जानते हैं मेहा पटेल के बारे में विस्तार से:

कौन है मेहा पटेल

जानकारी के लिए बता दें कि मेहा पटेल पेशे से डायटिशियन और न्यूट्रिशियनिस्ट हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपना डाइट प्लान भी शेयर करती हैं। साथ ही अक्षर पटेल और मेहा को कई बार साथ में छुट्टियां बिताते हुए भी देखा गया है, जिसका फोटो भी मेहा शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं मेहा ने अक्षर पटेल के लिए अपने एक हाथ पर Aksh नाम का टैटू भी बनाया है। दरअसल मेहा पटेल को रील बनाने का भी काफी शौक है। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर लगातार रील शेयर करती हैं। बता दें मेहा के 28 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

अक्षर पटेल ने वडोदरा में की शादी

बता दें अक्षर पटेल ने मेहा के साथ गुरुवार (26 जनवरी) को गुजरात के वडोदरा में सात फेरे लिए। अक्षर की शादी में में जयदेव उनादकट समेत कई क्रिकेटर भी पहुंचे थे। दरअसल उनादकट ने मेहंदी सेरेमनी की इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर किए थे। इसमें अक्षर पटेल और मेहा भी एक साथ नजर आए। वहीं अक्षर की बारात का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वरमाला का रसम निभाते दिखें।