BJP बालको नगर मंडल द्वारा पुष्पराज बालसदन स्कूल में TV स्क्रीन लगा कर PM Modi का कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा” देखा गया

कोरबा,27 जनवरी(वेदांत समाचार)। आज भारतीय जनता पार्टी बालको नगर मंडल द्वारा पुष्पराज बालसदन स्कूल में TV स्क्रीन लगा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा” देखा गया, इसमें मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर, महामंत्री लुकेश्वर चौहान, मंत्री ईश्वर साहू, भगत विश्वकर्मा, लखन चन्द्रा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रेणु प्रसाद, महामंत्री हेमलता निर्मलकर, महामंत्री महेश्वरी गोस्वामी, मालती वर्मा, शकुंतला पटेल, स्कूल के संचालक राजन द्विवेदी, एवं स्कूल के सभी शिक्षक गण व छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे .