KL Rahul-Athiya Shetty wedding : आज केएल राहुल की दुल्हनिया बनेंगी अथिया शेट्टी, जानिए कितने बजे होंगे फेरे और शादी से जुड़ी हर अपडेट

KL Rahul-Athiya Shetty wedding : भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल और सुनील शेट्टी की लाडली अथिया शेट्टी आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की सारी तैयारियां हो चुकी हैं और सिर्फ इतना ही नहीं सुनील शेट्टी का खंडाला वाला बंगला भी सज-धजकर पूरी तरह से तैयार हो गया है। 23 जनवरी वह तारीख है जब यह जोड़ा सात फेरों संग जिंदगी भर का साथ निभाने की कसमें और वचन लेकर एक दूसरे के हो जाएंगे।

इस समय होंगे फेरे:

बता दें कि अथिया और केएल राहुल आज शाम 4 बजे अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में 7 फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधेंगे। रस्में पूरी करने के बाद कपल शाम 6:30 बजे पैपराजी से मिलने वाला है। इस समारोह के लिए केवल करीबी दोस्त और परिवार वालों को ही न्योता दिया गया है। कई खबरों में दावा किया जा रहा है शादी में केवल 100 ही मेहमान रहने वाले हैं।

23 जनवरी को अथिया और राहुल पारंपरिक तरीके से शादी करेंगे। कहा जा रहा है कि 22 जनवरी की रात दोनों की शादी का संगीत था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में सुनील शेट्टी का सजा हुआ घर नजर आ रहा है जिसमें काफी तेज आवाज में गाने बजते हुए सुनाई दे रहे हैं। ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ है जैसे गानों का आवाज साफ सुनाई दे रही है। फैंस अब इस कपल की शादी की तस्वीरें देखने के लिए बेताब हैं।