CG CRIME : नाबालिग ने 5 साल की बच्ची से किया रेप, खेलने के बहाने ले गया था 14 साल का लड़का

बिलासपुर, 23 जनवरी । बिलासपुर में पांच साल की बच्ची से रेप करने वाले 14 साल के लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बच्ची के मोहल्ले में रहने वाले आठवीं क्लास का लड़का उसे खेलने के बहाने ले गया और उसके साथ गंदा काम किया। मामला सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

READ MORE : JANJGIR NEWS : मुसाफिर चेकिंग हेतु जिले में चलाया गया विशेष अभियान

पुलिस के अनुसार सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली पांच साल की बच्ची प्राइवेट स्कूल में नर्सरी में पढ़ती है। मोहल्ले के के ही 14 साल का लड़का आठवीं क्लास में पढ़ता है। वह मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलता रहता था। शुक्रवार को बच्ची मोहल्ले में खेल रही थी। तभी 14 साल का लड़का उसे अपने साथ खिलाने के बहाने ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़के ने उसे इस घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की बात भी कही।