प्रांतीय सम्मेलन के संबंध में प्रांत अध्यक्ष ने किया स्थल निरीक्षण

कोरबा,23 जनवरी । आज 22 जनवरी 2023 को प्रांतीय सम्मेलन के संबंध में प्रांत अध्यक्ष अनिल शुक्ला जी के साथ जांजगीर-चांपा जिला शक्ति जिला बिलासपुर जिला के जिला अध्यक्ष गण एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी गण का आगमन प्रांत अध्यक्ष के साथ स्थल निरीक्षण हेतु हुआ एवं शिक्षक सदन घंटाघर में बैठक जिला पदाधिकारी तहसील पदाधिकारियों के साथ हुई जिसमें सम्मेलन की सफलता के लिए जवाबदारी दी गई.

उक्त बैठक में एम एल यादव जिला अध्यक्ष बी के निराला कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं एस एल यादव कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष एमडी महान जिला सचिव आरएन चंद्रा जिला महासचिववाय ए रिजवी जिला उपाध्यक्ष एसपी कौशिक कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम दास मानिकपुरी जी जिला संगठन मंत्री सुभाष महतो, जिला प्रभारी मातृशक्ति दवाई श्रीमती शोभा यादव एवं श्रीमती खुशबू सोनी प्रांतीय पदाधिकारी गण जेपी कौशल जी प्रांतीय सचिव घनश्याम जाटव जी प्रांतीय संयुक्त सचिव एस के वस्त्र कार श्री राजवाड़े, संजय राठौड़ एवं जैजैपुर ब्लॉक से प्रतिनिधिमंडल गढ़ जांजगीर जिले के प्रतिनिधि मंडल बिलासपुर जिले के प्रतिनिधि मंडल कोरबा जिले के पदाधिकारी गण एवं फेडरेशन के जेपी खरे जी यू आर महिलांगे ट्रीटमेंट काउंसिल से तृतीय कर्मचारी संघ से सुरेश द्विवेदी ,अपाक्स संघ से प्यारे लाल चौधरी सतनाम कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े जी आप सब की उपस्थिति शोभायमान रही।