विप्र फाउंडेशन ने मनाया सत्यनारायण शर्मा का जन्मदिन

रायगढ़,19 जनवरी  विप्र समाज की अंतर्राष्ट्रीय संस्था विप्र फाउंडेशन के द्वारा संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक एवं ग्रामीण विधायक रायपुर सत्यनारायण शर्मा का जन्मदिन सादगी के  साथ वृद्धा आश्रम में मनाया गया। विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष विजय मार्बल एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजू जोशी ने बताया कि विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में उत्साह भरे वातावरण में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा का जन्मदिन वृद्धा आश्रम जाकर मनाया गया। बुजुर्गों के बीच बैठकर उनके साथ मिलकर सत्यनारायण शर्मा के लिए दीर्घायु हेतु प्रार्थना की गई।

उनके जन्मदिन के अवसर पर बुजुर्गों को बिस्किट एवं फल वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में विप्र समाज के पदाधिकारी रहे। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष विजय शर्मा मार्बल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश सचिव अजय शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमल शर्मा, ईश्वर प्रसाद शर्मा, प्रदेश सहसचिव आदित्य शर्मा, जयबीर शर्मा, संजय शर्मा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजू जोशी, मंजूलता शर्मा, दीपा शर्मा आदि बड़ी संख्या में विप्रजन मौजूद रहे।