Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा, राहुल ने हिमाचल में किया प्रवेश

भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है. जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने से पहले राहुल गांधी आज पंजाब से सीधे देवभूमि यानी हिमाचल प्रदेश में .भारत जोड़ो यात्रा का आज 128वां दिन है. यात्रा पंजाब से होते हुए हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है.कल जम्मू में प्रवेश करेगी यात्रा जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने 17 जनवरी को बताया था कि राहुल यात्रा लेकर 19 जनवरी को जम्मू-कश्मीर मे.


हिमाचल प्रदेश में प्रवेश पर भारत जोड़ो यात्रा में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर भी शामिल होंगे। राहुल गांधी ने उन्हें पत्र भेजकर यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। अजय ने आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी शामिल कर रहे हैं।

अजय ने बताया कि हरियाणा में यात्रा के दौरान कई खिलाड़ी जुड़े थे। इनमें कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा भी रहे। हिमाचल में होने वाली यात्रा में राहुल गांधी खेलों को बढ़ावा देने के लिए अजय ठाकुर से बातचीत करेंगे। उन्होंने इसके लिए अजय ठाकुर को समय भी दिया है। अजय ठाकुर ने बताया कि एक खिलाड़ी होने के नाते वह इस यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं। वह राहुल गांधी से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और उनसे अपने अनुभव साझा करेंगे।