Mahasamund Crime : Hyundai Creta Car में 80 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 2 अन्तर्राजीय आरोपी गिरफतार

पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजा पर थाना सिघोंडा पुलिस की बडी कार्यवाही।

महासमुंद, 14 जनवरी । छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह ने समस्त थाना/चैकी प्रभारियों कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था।

कि पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, को दिनांक 13.01.2023 मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक क्रेटा कार में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये मध्य प्रदेश की ओर जाना वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय द्वारा थाना सिंघोडा पुलिस टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया।

महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगड ओडिशा़ की तरफ से 01 क्रेटा कार क्रमांक CG 04 LK 5040 महासमुन्द की ओर आ रही थी। उक्त वाहन क्रेटा कार को एन.एच. 53 रोड रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर रोका गया। जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) धर्मेन्द्र कुमार मौर्य पिता रमेश मौर्य उम्र 24 वर्ष सा. राजेन्द्र ग्राम थाना राजेन्द्र ग्राम जिला अनुपपुर म.प्र. तथा दूसरे व्यक्ति अपना नाम (02) शुभम यादव पिता लखन लाल उम्र 26 वर्ष सा. देवरी वार्ड नं. 12 थाना चचाई जिला अनुपपुर जिला म.प्र. हाॅल मुकान वार्ड नं. 04 धनपुरी रजा मोहल्ला थाना धनपुरी जिला शहडोल म.प्र. का होना बताये।

जिनसे ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में विभिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। क्रेटा कार के पीछे डिक्की में एक प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे तौल करने पर कुल 01 प्लास्टिक बोरी में 80 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 80 किलो कीमती 16,00,000 रूपये गांजा एवं वाहन क्रं. CG 04 LK 5040 कीमती 6,00,000 रूपये, नगदी रकम 3000 रूपये कुल जुमला कीमती 21,03,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और मध्य प्रदेश ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध अपराध क्रमांक 06/2023 धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना कोमाखान में कार्यवाही की जा रही है।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोडा निरीक्षक केशव कोसले, साइबर सेल प्रभारी नसीमुद्दीन खान सउनि0 सनातन बेहरा आर. चितरंजन प्रधान, सुशांत बेहरा, मनोहर साहू, वीरेंद्र बाघ, रोहित सिदार, जीवर्धन ,दशरथी सिदार, जैकी प्रधान युगल पटेल टीमन साहू, यश ठाकुर, डीग्री मेहेर के द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपी –

01. धर्मेन्द्र कुमार मौर्य पिता रमेश मौर्य उम्र 24 वर्ष सा. राजेन्द्र ग्राम थाना राजेन्द्र ग्राम जिला अनुपपुर म.प्र.।
02. शुभम यादव पिता लखन लाल उम्र 26 वर्ष सा. देवरी वार्ड नं. 12 थाना चचाई जिला अनुपपुर जिला म.प्र. हाॅल मुकान वार्ड नं. 04 धनपुरी रजा मोहल्ला थाना धनपुरी जिला शहडोल म.प्र.।

जप्त मशरूका –

01. एक के्रटा कार क्रमांक CG 04 LK 5040 कीमती 6,00,000 रूपये।
02. प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 80किलो कीमती 16,00,000 रूपये
03. 02 नग मोबाईल ।
04. नगदी रकम 3000/- रूपयें।

कुल कीमती 21,03,000 रूपयं (इक्कीस लाख तीन हजार रुपये)