सफलता की कहानी : आवास मिलने से सोनी पोडियाम की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

दंतेवाड़ा ,13 जनवरी  प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के लिए खुशियां लेकर आई। कभी इन परिवारों के लिए पक्का घर महज सपनों में हुआ करता था, आज हकीकत सा होने लगा है। दंतेवाड़ा में योजनांतर्गत 6800 पक्के आवास बनाने आवास स्वीकृत था। अब तक 5000 हितग्राहियों के पक्के आवास बन गए है। दंतेवाड़ा विकासखंड के बालूद ग्राम पंचायत की रहने वाली महिला सोनी पोडिय़ाम गरीब व विधवा महिला है। पास कच्चा मकान के अलावा कुछ भी नहीं था। मजदूरी कर गुजर-बसर करती थी। परिवार अत्यंत गरीब होने के कारण अपनी बुनियादी जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पाती थी।

अकेली कमाने वाली होने के कारण बच्चे की पढ़ाई का खर्च के साथ मुश्किल जीवन गुजारा हो पाता था। घर कच्चा ऐसे में शौचालय बनाना में सपनों से बेहद दूर था। पति की मौत के बाद मजदूरी कर अपना व अपनी बेटा का पालन पोषण करती है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे पक्का मकान बनाना का सपना भी नहीं दे पा रही थी। झोपड़ीनुमा मकान में जीवन गुजारना मजबूरी बन गई थी। इस मकान में कभी बारिश तो कभी तूफान, जीव जन्तुओं का खतरा बना रहता था। लेकिन पीएम आवास योजना ने सोनी के सपनों को पूरा कर दिया।

सोनी ने पीएम आवास योजना की जानकारी मिलते ही फार्म भरा, पात्र हितग्राही भी चुनीं गई। तब उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 2018-19 में चार किस्त में कुल 1 लाख 30 हजार रुपए की राशि मिली। पक्का मकान बन जाने से वह बेहद खुश है। अब उसका खुद का पक्का आवास है। ऐसे में अब वह अपनी बेटे के साथ निश्चिंत होकर पक्की छत के नीचे जीवन गुजारा कर रही है।