Vedant Samachar

विनोद सिन्हा को डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड 2025 से सम्मानित

Vedant samachar
2 Min Read
Oplus_131072

कोरबा, 24 अप्रैल 2025। सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार विनोद सिन्हा को ब्रिज लोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी फतेहपुर आगरा द्वारा वर्ष 2025 के लिए “डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें छत्तीसगढ़ में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

अकादमी के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने विनोद सिन्हा को अवार्ड लेने के लिए आगरा आमंत्रित किया था, लेकिन सिन्हा ने असमर्थता व्यक्त की। इसके बाद संस्थान ने डाक पार्सल के माध्यम से प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र और मेडल भेजा, जो आज कोरबा प्रधान डाकघर के डाकिया द्वारा उन्हें प्रदान किया गया।

विनोद सिन्हा पिछले 4 दशकों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्हें कई अन्य अवार्ड भी मिल चुके हैं। हाल ही में उन्हें महाराष्ट्र अखबार वितरक संघ, सरस्वती रत्न, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया और पूर्वांचल विकास समिति द्वारा भी सम्मानित किया गया है।

विनोद सिन्हा ने इस अवार्ड के लिए क्षेत्र के आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और प्रेस प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड कोरबा के लिए समर्पित है और वे आगे भी समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देते रहेंगे।

Share This Article