KORBA:आज सुबह सुरज की किरणों के प्रकाश की बजाय घने कोहरे से हुई,सर्दी की सीजन का यह दूसरा दिन


कोरबा,04 जनवरी (वेदांत समाचार)। आज की सुबह सुरज की किरणों के प्रकाश की बजाय घने कोहरे से हुई .कल भी मंगलवार को पूरा दिन कंपकपाने वाला रहा।सर्दी की सीजन का यह पहला अवसर रहा, जब रात के बजाय दिन में भी लोगों को ठंड से बचाव करना पड़ा। सुबह की शुरुआत सूर्य की किरणों के प्रकाश की बजाय घने कोहरे से हुई। विजिबिलिटी 105 मीटर रही। पूरा शहर व ग्रामीण सुबह 9 बजे तक धुंध में छिपा रहा.कोहरा का यह नजारा नदी, तालाबों, बांधों के समीप अलग ही था। कोहरे की अधिकता के बीच अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिसके कारण लोगों को दिन में भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।

मौसम विज्ञान केन्द्र कटघोरा के मौसम वैज्ञानिक संजय भेलावे ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में जिले के अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 2526 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान है।

इस दौरान हवा में 90 से 95 प्रतिशत तक नमी तथा हवा की गति 3 से 4 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में कुछ दिन घना कोहरा बना रहेगा। मौसम के इस बदले मिजाज में सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है।