बच्चे जर्मनी में… जन्मदिन कुलदीप निगम वृद्धाश्रम-बालगृह में मनाया…

रायपुर,03 जनवरी । जर्मनी में रहने वाले अप्रवासी भारतीय नागरिक विजयेन्द्र निगम की पुत्री श्रेष्ठा निगम का तीसरा जन्मदिन 1 जनवरी और पुत्र अद्विक निगम का नौवां जन्मदिन 3 जनवरी को आता है। दोनों बच्चों का जन्मदिन मंगलवार को कुलदीप निगम वृद्धाश्रम तथा मानसिक दिव्यांग बालगृह (बालक) माना कैम्प रायपुर में प्रतीकात्मक रूप से दोनों बच्चों के फ़ोटो के समक्ष केक काटकर मनाया गया और निवासरत बच्चों एवं बुजुर्गों को बिस्किट, लेस, कुरकुरे, चॉकलेट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर वृद्धाश्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र निगम , सचिव बिमल घोषाल , प्रीति निगम , जितेन्द्र मिश्रा , पारुल चक्रवर्ती एवं दोनो संस्थाओं के कर्मचारियों, बुजुर्गों एवं बच्चों ने दोनों बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना के साथ आशिर्वाद प्रेषित किये उक्त कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण मोबाइल के माध्यम से  विजयेन्द्र के परिवार को जर्मनी में दिखाया गया।