Vedant Samachar

रायपुर पुलिस की कार्रवाई: अवैध गैस सिलेंडर भंडारण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण करने वाले आरोपी धर्मेंद्र सोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 209 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 7,50,000 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी धर्मेंद्र सोनी गोवर्धन नगर स्थित एक प्लॉट में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण कर रहा था। पुलिस ने जब्त गैस सिलेंडरों में पूर्ति गैस, सीजी गैस, इंडेन गैस, भारत गैस, एचपी गैस, गो गैस और ब्लू गैस के सिलेंडर शामिल हैं। एक छोटा हाथी वाहन भी जब्त किया गया है।

आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7 के तहत अपराध क्रमांक 367/25 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की अहम भूमिका रही।

Share This Article