KORBA : शोक:पूर्व बाल्को कर्मी डाकेश्वर सिंह चंदेल का निधन

कोरबा/जांजगीर। बालको के सेवानिवृत्त व अकलतरा तरौद निवासी श्री डाकेश्वर सिंह चंदेल (79 वर्ष)का आज बुधवार तड़के आकस्मिक दुःखद निधन हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र गजराज सिंह चंदेल (बाबा) व पत्रकार सोयायटी कोरबा के सदस्य सत्यदेव सिंह चंदेल (बबलू), सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 12 बजे निवास स्थान से निकलेगी व अंतिम संस्कार तरौद स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।