दल से बिछड़े 3 हाथी क्षेत्र में कर रहे विचरण, क्षेत्रवासियों में दहशत

रायगढ़ ,20 दिसम्बर  जिले के घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम समरुमा, सुहाई और भेंगारी में अपने दल से बिछड़ कर तीन हाथी विचरण कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

वहीं हाथी से लोगों की सुरक्षा को लेकर विभाग के अधिकारी सुस्त दिखाई दे रहे हैं। अब तक डिप्टी रेंजर सहित उच्च अधिकारियों की टीम हाथियों की कोई व्यवस्था नहीं कर पा रही है।