बिलासपुर हत्याकांड: पिता और संजू त्रिपाठी का था परिवार की महिला से अवैध संबंध, संपत्ति विवाद, दुर्व्यवहार से त्रस्त होकर दी हत्या की सुपारी

बिलासपुर,17 दिसम्बर  बिलासपुर पुलिस ने कुख्यात बदमाश और पूर्व कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की हत्या के पीछे चौकाने वाली वजह बताई है। पुलिस के अनुसार, त्रिपाठी की हत्या पारिवारिक संपत्ति विवाद,  दत्तक पुत्री के साथ  त्रिपाठी के पिता और मृतक के अवैध संबंध के चलते होना बताया है।  

पुलिस ने बताया कि मृतक घरके सभी सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करता था जिसके कारण इस हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने कहा कि लगभग एक माह से इस हत्याकांड की घटना की तैयारी चल रही थी वहीँ मृतक को मारने बाहर से शूटरबुलाये गये थे।  इस हत्याककांड के षडयंत्र मे दर्जन भर से अधिक आरोपी शामिलहैं।  इस हत्याकांड के षड्यंत्र मे शामिल आरोपियों के भागने के लिए इस्तेमाल की गयी एक और वाहन को जप्त करने की बात पुलिस ने कही है।