CG ACCIDENT : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी ठोकर, PWD कर्मचारी की मौत

कांकेर, 09 दिसम्बर  कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर रोड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार लोक निर्माण विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई।

घटना भानुप्रतापपुर-कांकेर रोड के भानबेड़ा के पास हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को चपेट में लिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान हेटरकसा निवसी 55 वर्षिय मुरली राम साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लोक निर्माण विभाग का कर्मचारी था।