Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने BJP कार्यकर्ताओं को दिया फ्लाइंग किस, सोशल मीडिया में वायरल हुआ VIDEO, आपने देखा क्या?

Bharat Jodo Yatra: झालावाड़: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों हर तरफ चर्चा का विषय बन गई है. राजस्थान में राहुल की इस यात्रा का आज दूसरा दिन है. आज सुबह 6 बजे झालावाड़ के खेल संकुल से यह यात्रा शुरू हुई। इस दौरान राहुल का एक अंदाज सुर्ख़ियों में छा गया.दरअसल, हुआ यूँ कि सुबह छह बजे जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई तो यहाँ यात्रा के रूट पर आगे भाजपा कार्यालय भी था, जिसकी छत पर राहुल गांधी और यात्रा को देखने के लिए लोग सुबह से ही जमा थे। यात्रा के साथ पैदल चल रहे राहुल गांधी भाजपा कार्यालय के सामने से गुजरे तो उन्होंने फ्लाइंग किस देकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 बता दें कि यात्रा में सीएम अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित प्रदेश के अन्य नेता सुबह से ही राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं।आज यात्रा कोटा जिले में प्रवेश करेगी। देवरी घटा, सुकेत, हिरिया खेड़ी के रास्ते दर्रा के खेल मैदान मोरु कलां पहुंचेगी। यहां यात्रा का रात्रि विश्राम किया जाएगा। अब नौ दिसंबर की सुबह तक भारत जोड़ो यात्रा कोटा में ही रहेगी।