विपक्ष ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, आधे घंटे के लिए सदन स्थगित

लखनऊ, 06 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्षी सदस्य उपचुनाव में धांधली, बेरोजगारी व भष्टाचार के मुद्दे पर सरकार का विरोध कर रहे थे। सदन में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और मनोज पांडेय में बहस हो गयी।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बार-बार कहने के बावजूद विपक्षी सदस्य शांत नहीं हुए और हंगामा करते रहे। इसके बाद सदन को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया। आज सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा होनी है।