मछली पकड़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत…

अंबिकापुर, 05 दिसम्बर । मछली पकड़ने नदी गए 21 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा रेण नदी में हुआ है।  मामला चौकी केदमा अंतर्गत ग्राम केसमा का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम केसमा निवासी राजनाथ पिता स्व भरतलाल उम्र 21 वर्ष रविवार को दोपहर 2 बजे करीब रेण नदी मछली पकड़ने गया हुआ था इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के संबंध में मृतक के मां ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार दोपहर दो बजे बिजली खंभा से तार जोड़कर इसका बड़ा लड़का राजनाथ रेण नदी मछली पकड़ने गया था।

इसी दौरान कटे हुए तार से चिपककर रेण नदी में गिर गया और लगभग एक घंटा तक पानी में औंधे मुंह पड़ा रहा। मृतक का साथी राउथा जो घटना के दौरान उसके करीब था, उसने परिजनों को सूचना दी की राजनाथ पानी में डूबा हुआ है। परिजन व गांव वाले मिलकर उसे पानी से निकालकर घर लेकर सायं 4 बजे करीब पहुंचे। युवक की धड़कन उस दौरान चल रही थी। 108 को सूचना देने पर काफी विलंब से 108 की सेवा मिल पाई और सायं 7 बजे करीब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी उदयपुर पुलिस व कैदमा चौकी में दी गई है।