सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

फिरोजाबाद, 05 दिसम्बर। मक्खनपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गयी, जबकि उसका पति घायल हो गया।

जनपद शाहजहांपुर निवासी वीरेन्द्र सिंह (65) पत्नी उमलेश (55) के साथ रविवार को बाइक पर सवार होकर शिकोहाबाद स्थित बालाजी मंदिर जा रहे थे। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव रूपसपुर के पास हाइवे पर तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उमलेश की मौत हो गई, जबकि वीरेन्द्र गम्भीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वीरेन्द्र को अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया।