[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

KORBA BREAKING : मिनीमाता बांगो बांध में जल संकट गहराया

कोरबा, 16 अप्रैल (वेदांत समाचार)। जिले में स्थित मिनीमाता बांगो बांध वर्तमान में जल संकट का सामना कर रहा है। बांध में आज की स्थिति में मात्र 1018.60 मिलियन घन मीटर जल भराव शेष है, जो कुल क्षमता का लगभग 35.19% है। बांध से सिंचाई के लिए जल प्रदाय किया जा रहा है, लेकिन वर्तमान में उपलब्ध जल की मात्रा सीमित है। अनुमान है कि वर्तमान जल प्रदाय दर से केवल 11 से 12 दिनों तक ही सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो पाएगा।

बांध में कम से कम 868.80 मिलियन घन मीटर जल भराव रखना आवश्यक है, जो कुल क्षमता का लगभग 30% है। वर्तमान में उपलब्ध जल की मात्रा को देखते हुए, बांध के जल स्तर को बनाए रखने के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्यपालन अभियंता ने अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है। आगे की कार्रवाई के लिए जल संसाधन विभाग और संबंधित अधिकारियों के बीच चर्चा जारी है।

कार्यालय कार्यपालन अभियंता, मिनीमाता बांगो बांध संभाग क्र. 3, माचाडोली जिला – कोरबा से ज्ञाप क्रमांक 962/कार्य प्रति दिनांक 15/04/2025 के अनुसार, वर्तमान में बांध से 13.09 मिलियन घन मीटर प्रति दिन जल प्रदाय किया जा रहा है। विस्तृत गणना प्रपत्र संलग्न है। सहपत्र के साथ यह पत्र अधीक्षण अभियंता, हसदेव परियोजना मंडल, रामपुर कोरबा को भेजा गया है।

[metaslider id="133"]