Twitter पर CM भूपेश बघेल ने साझा की पत्नी की तस्वीर, छत्तीसगढ़िया अंदाज में किया ट्वीट -घर मा लाई बरी बनाए के तइयारी चलत हे..आप मन के घर म घलो, रखिया अउ अदौरी बरी बनत होही

रायपुर, 27 नवम्बर । जब भी मौका मिले सीए भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं। सीएम बघेल ने अपनी पत्नी के हाल ही के एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया है। जिसमें सीएम की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल लाइ बरी और बिजौरी बरी बनाने की तैयारी में जुट गईं हैं।सीएम बघेल ने ट्वीट कर लिखा- घर मा लाइ बरी बनाए के तइयारी चलत हे। आप मन के घर म घलो कोंहड़ा, रखिया अउ अदौरी बरी बनत होही। संग म बिजौरी घलो।