RAIPUR NEWS : रमन सिंह की तबीयत खराब…

रायपुर,26नवंबर। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें शुक्रवार की रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार दोपहर स्वास्थ्य में सुधार के बाद डिस्चार्ज भी कर दिया गया। रमन सिंह को सांस लेने में तकलीफ और घबराहट की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। वो भानुप्रतापपुर में लगातार सक्रिय हैं, और रात लौटने के बाद तबीयत खराब हो गई थी।