RAIPUR : स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव इंदौर प्रवास पर

रायपुर,25नवंबर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव इंदौर और खरगोन प्रवास पर जाएंगे। वे 25 नवम्बर को सवेरे साढ़े दस बजे रायपुर से नियमित विमान द्वारा इंदौर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11:55 बजे इंदौर पहुंचेंगे। सिंहदेव इंदौर से दोपहर तीन बजे सड़क मार्ग द्वारा खरगोन के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम छह बजे खरगोन पहुंचेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव 29 नवम्बर को शाम 05:05 बजे इंदौर से नियमित विमान द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम 06:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे।