Raipur News: CCTNS संधारित करने वाले पुलिसकर्मियों की ली गई बैठक

● जिले के थानों के सी.सी.टी.एन.एस. में कार्यरत पुलिसकर्मियों की ली गई समीक्षा बैठक।

● लंबित डाटा एंट्री को शीघ्र पूर्ण करने दिए गए आवश्यक निर्देश।

● अच्छे कार्य करने हेतु किया गया प्रोत्साहित।

● आम जनता को सिटीजन पोर्टल के संबंध में किया जाएगा जागरूक।

रायपुर, 20 नवम्बर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रोटोकालध् सी.सी.टी.एन.एस. नोडल अधिकारी पीताम्बर सिंह पटेल द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन में रायपुर जिले के समस्त थानों में कार्यरत सी.सी.टी.एन.एस. आपरेटरों की बैठक आहुत की गई। बैठक में सी.सी.टी.एन.एस. जिला नोडल प्रभारी हेमा चंद्राकर एवं समस्त थानों के सी.सी.टी.एन.एस. आॅपरेटर उपस्थित थे।

पुलिस अधिकारियों के द्वारा सी.सी.टी.एन.एस. में कार्यरत पुलिसकर्मियों को डाटा एंट्री, आई रेड, आईसीजेएस एवं आनलाईन चरित्र सत्यापन तथा किरायेदार सत्यापन, आनलाईन एफआईआर पोर्टल पर अपलोड करने तथा थानों के अन्य कार्यों को सी.सी.टी.एन.एस. में समय पर इंद्राज करने संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये।

सी.सी. टी.एन.एस. के माध्यम से आम जनता को बिना थाना जाये अपने निजी कार्य जैसे चरित्र सत्यापन, किरायेदार, शिकायतों तथा अन्य के लिये सी.सी.टी.एन.एस. के सिटीजन सर्विस पोर्टल की उपयोगिताओं के बारें में समझाते हुये उसके अधिक से अधिक उपयोग करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा डाटा एंट्री में आ रहे परेशानियों के बारें में चर्चा कर उनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, तथा ऑपरेटरों का मनोबल बनाये रखने हेतु उन्हें ज्यादा से ज्यादा डाटा एंट्री एवं थानें के समस्त कार्यों को समय पर पूर्ण किये जाने के फलस्वरूप नगद इनाम से प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया है।