कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा MCD चुनाव से पहले AAP में शामिल

नई दिल्ली ,20 नवंबर । दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली के दौरान आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने कहा कि बहुत कम समय में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता के हित में इतनी सारी योजनाएं शुरू की हैं कि उनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है इससे प्रभावित होकर मैंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।

महाबल मिश्रा वर्ष 2009 से 2014 तक पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। उनके बेटे विनय मिश्रा 2020 में द्वारका विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक चुने गए थे। तब महाबल मिश्रा को कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था।