BREAKING NEWS : महिला ने की सौतन की हत्या

दंतेवाड़ा । पति की बेवफाई से तंग आकर पत्नी ने पति की विधवा प्रेमिका की हत्या कर दी।  शुक्रवार को प्रेमिका के घर में घुसकर उसे मार डाला। चाकू से सिर और गले पर हमला किया। हत्या के बाद खुद थाना पहुंची और जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।  मामला जिले के बचेली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला का पति देवा राम भास्कर बचेली NMDC का कर्मचारी है। देवा राम भास्कर को 35 साल की विधवा महिला मीना मंडावी से प्यार हो गया था। पिछले 7-8 महीनों से दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे। इस बात की जानकारी जब देवा राम भास्कर की पत्नी सुक्को बाई भास्कर (45) को मिली तो उसने पति को प्रेमिका से दूर रहने कहा। लेकिन, पति नहीं माना। उनका रिश्ता और गहरा होता गया। फिर, पति की बेवफाई से तंग आकर सुक्को बाई शुक्रवार की सुबह मीणा मंडावी के घर पहुंच गई। मीणा उस वक्त घर पर अकेली थी। दोनों महिलाओं के बीच पहले विवाद हुआ। लेकिन, विवाद इतना बढ़ गया कि सुक्को बाई अपने पास रखे चाकू से मीना के सिर और गले पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सुक्को बाई ने थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।