आंध्रप्रदेश में जिले के 25 विद्यार्थी करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

सूरजपुर ,17 नवंबर। एकलव्य विद्यालय राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता बिलासपुर में 7 व 8 नवम्बर 2022 तथा धमतरी में 12 व 13 नवम्बर 2022 तक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग की ओर से आयोजित किया गया था, जिससें सूरजपुर जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कुल 58 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में जिला, संभाग से चयन होकर भाग लिया। जिले के एकलव्य विद्यालय नोडल अधिकारी ब्रजेश कुमार चौबे ने बताया की भारत सरकार जनजाति कार्यमंत्रालय की ओर से आयोजित पंचस्तरीय खेल महोत्सव 2022-23 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित हुए छात्र-छात्राओं को अब राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता आंध्रप्रदेश में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगें। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला के समस्त प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड और 7 सिल्वर के साथ कुल 25 छात्रों का चयन हुआ है।

छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एकलव्य विद्यालय समिति के अध्यक्ष सह कलेक्टर इफ्फत आरा, सहायक आयुक्त सह सदस्य सचिव के. विश्वनाथ रेड्डी, संस्था के प्राचार्य, नोडल अधिकारी बी.के. चौबे, एकलव्य विद्यालयों के प्राचार्य रामबिलास तिर्की, भूपेश तिवारी, ठाकुर सिंह तथा टीम कोच, पीटीआई भरतलाल देवदास व समस्त शिक्षकों ने छात्रों की उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।