‘प्लास्टिक फ्री भिलाई’ महाअभियान की शुरुआत, 10 ट्रैक्टर अधिक का प्लास्टिक कचरा सिविक सेंटर एरिया से किया गया साफ

दुर्ग पुलिस, प्रशासन, नगर पालिका निगम भिलाई एवं बीएसपी के सहयोग से कंट्रोल रूम सेक्टर 6 भिलाई से की गई अभियान की शुरुआत

गंदगी करते पाए जाने वालों से जुर्माना सहित 2 घंटों की श्रमदान भी कराने की हिदायत पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा दी गई।

दुर्ग,16 नवंबर। आज बुधवार को सुबह 7:00 बजे को पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सेक्टर 6 भिलाई में जिला दुर्ग पुलिस, जिला प्रशासन, नगर निगम भिलाई व बीएसपी प्रबंधन के द्वारा भिलाई शहर को प्लास्टिक फ्री करने ‘प्लास्टिक फ्री भिलाई’ अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें 200 से अधिक जवानों, बीएसपी के कर्मी, नगर निगम के कर्मचारीयों, सीनियर सिटीजन वर्ग वाह नागरिकों ने भाग लिया। पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर सेक्टर 6 भिलाई से इस महाअभियान की शुरुआत पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव ने की, उनके साथ नगर निगम भिलाई कमिश्नर श्री रोहित व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू, आईपीएस निखिल रखेजा, डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर, डीएसपी लाइन श्री नीलेश द्विवेदी एवं बीएसपी से श्री केके यादव सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने अभियान में रुचि लेकर अपनी भागीदारी दी।

संयुक्त प्रयास से आज सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त भिलाई अभियान की शुरुआत सिविक सेंटर से शुरू कर सिविक सेंटर का मार्केट एरिया, वाइन शॉप, न्यू सिविक सेंटर, सहित अन्य जगहों पर सफाई का महाअभियान चलाया गया। जिसमें सैकड़ों से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी इस अभियान का हिस्सा बने जहां सैकड़ों कर्मचारियों के साथ अधिकारी सिविक सेंटर स्थित दुकानों से इस अभियान को प्रारंभ किया तथा आसपास पड़ी हुई सिंगल यूज प्लास्टिक को भी उठा कर डस्टबिन में डाला। करीबन 10 ट्रैक्टर ट्रॉली से अधिक का कचरा सिविक सेंटर एरिया से जवानों के द्वारा साफ कर एरिया को प्लास्टिक मुक्त किया गया। वही लगातार दुकानदारों व सोशल मीडिया के माध्यम से भी अधिकारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक को ना उपयोग करने की बात करते हुए भिलाई को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त भिलाई बनाने की बात कही।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, आईएएस नगर निगम कमिश्नर रोहित व्यास, आईपीएस निखिल रखेजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू, डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर, डीएसपी लाइन नीलेश द्विवेदी, थाना प्रभारी भिलाई नगर राजेश साहू, रक्षित निरीक्षक रमेश कुमार चंद्रा, बीएसपी से केके यादव सहित बड़ी संख्या में सभी विभाग से जुड़े हुए लोग इस अभियान में जुड़े। जागरूकता अभियान के तहत एनसीसी/एनएसएस कैडेटस के साथ अन्य बच्चों ने दुकान जाकर फैली हुई प्लास्टिक युक्त गंदगीयों को साफ कर दुकानदारों को प्लास्टिक इस्तेमाल न करने की शपथ दिलवाई। यह अभियान लगातार 15 दिवस तक चलता रहेगा।