D.A.V . School Korba मे धूमधाम से मनाया गया बालदिवस

कोरबा,15नवंबर। डीएव्ही पब्लिक स्कूल एस ई सी एल कोरबा में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिवस के अवसर पर बालदिवस धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम का प्रथम चरण विद्यालय की प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वप्रथम नेहरूजी की छायाचित्र पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अनामिका भारती और उपस्थित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण किया। इस अवसर की विद्यालयीन शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रार्थना संबधी गतिविधियों समाचार, सुविचार कविता आदि की प्रस्तुती दी । विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा श्रिया रात्रे ने पो. जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डाला।तत्पश्चात समारोह के द्वितीय चरण में प्राचार्या महोदया के निर्देशन और विद्यालय के खेल शिक्षकद्वय श्रीमती एन. विजयलक्ष्मी और धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में विद्यार्थियों के लिये विभिन्न समूहों में खेल का आयोजन किया गया।

Also read:-किसान छन्नूराम के निमंत्रण पर भोजन करने उसके घर पहुंचे सीएम बघेल

प्राइमरी और माध्यमिक कक्षाओं के लिये दौड़ और बोरा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समारोह के तृतीय एवं अंतिम चरण में हाई और हाई सेकंडरी के बच्चों के लिये अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की प्राचार्या के द्वारा मेडल देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। उल्लेखनीय है कि 6 और 7 नवम्बर 2022 को डी ए व्ही पब्लिक स्कूल हुड़को भिलाई, जिला-दुर्ग मेंसंभागीय खेल दिवस का आयोजन किया गया था। जिसमें डी ए व्ही कोरबा के कक्षा दसवीं के छात्र दर्शील सिंह ने शतरंज में स्वर्ण पदक, वॉलीबॉल में लड़कियों ने रजत पदक, दीप भारती ने तीरंदाज़ी में रजत पदक, ताइक्वांडो में त्रिशिका पूरी और तनिष्क सिंह ने स्वर्ण पदक, स्केटिंग में मेहा दुबे और मोनिषा साहू ने रजत पदक हासिल कर डी ए व्ही कोरबा का मान जिले में बढ़ाया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर और बालदिवस के मौके पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अनामिका भारती ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा-“बच्चे नेहरूजी के जीवन से सीख ग्रहण करते हुए अपने मनोवांछित सफलता को प्राप्ति करें। अनुशासित रहते समाज और देश के नव-निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें।” इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सी सी ए प्रमुख घनश्याम तिवारी सहित समस्त शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक सदस्यों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।