नगर निगम के विरुद्ध दर्री में हल्ला बोल


दर्री जोन अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 51 एवं समस्त वार्डों से संबंधित मूलभूत समस्याओं को लेकर भाजपा पार्षद दल के समस्त पार्षद, भाजपा के पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता गण एवं स्थानीय क्षेत्रवासियों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें सभी वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी। सभी वक्ताओं के द्वारा दर्री जोन के समस्त वार्डों एवं समस्त कोरबा नगर निगम के सभी वार्डो से संबंधित समस्याओं का उल्लेख किया गया। सभी ने राज्य की कांग्रेस सरकार एवं नगर निगम की वर्तमान कांग्रेस सरकार को अवरुद्ध विकास कार्यों के लिए दोषी बताया। स्थानीय पार्षद बुधवार साय यादव ने अपना दर्द बताते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र में किसी भी प्रकार के विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। कई बार, कई आवेदनों को देने के पश्चात भी नगर निगम के अधिकारी एवं महापौर विकास कार्यों हेतु किसी भी प्रकार की रुचि नहीं ले रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम की सरकार कमीशन खोरी एवं पैसों का दुरुपयोग कर रही है।

पानी के बिल से संबंधित भी उन्होंने आपत्ति दर्ज की। उन्होंने बताया कि सभी घरों में नल कनेक्शन का कार्य पूर्ण हुए बिना ही पानी का बिल वसूला जा रहा है। पहले तो 24 घंटे पानी देने की बात हुई थी एवं मीटर रीडिंग के आधार पर बिल वसूलने की बात हुई थी। परंतु सभी वादे झूठे निकले। पूर्व संसदीय सचिव एवं कटघोरा विधायक लखन लाल देवांगन ने कहा कि कोरबा नगर निगम के महापौर रबर स्टैंप बनकर रह गए हैं। वे अपने स्वविवेक से कोई भी कार्य नहीं करते हैं। जिसकी वजह से कोरबा क्षेत्र का विकास कार्य अवरुद्ध हो गया है। उक्त कार्यक्रम के दौरान पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम हितानंद अग्रवाल, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, मंडल अध्यक्ष नारायण ठाकुर, नरेंद्र देवांगन, प्रेमचंद पांडे, स्थानीय पार्षद बुधवार साय यादव, कविता नारायण सिंह, पुष्पा कंवर, विजय साहू, नरेंद्र वाखड़े, फिरत साहू, नीरज शर्मा, धीरेंद्र, अंजय अग्रवाल, मंडल महामंत्री मनोज लहरे, पार्षद सकुंदी यादव, अजय गोड़, पार्षद कमला बरेठ, माखन बरेठ, प्रवीण, अजय चंद्रा, लक्की नंदा, ललन सिंह, आरडी सिंह साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता गण एवं समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।