अंदर से बेहद लैविश है अनिल कपूर का घर, ऐसा दिखता है टेरेस गार्डन

65 साल की उम्र में भी अनिल कपूर इंडस्ट्री के व्यस्त कलाकारों में से हैं। अपनी फिटनेस से वह सभी को प्रेरित करते हैं। अब अनिल कपूल ने अपने घर के हर एक कोने की झलक दिखाई है। चार मंजिला घर की सजावट और टेरेस गार्डन की खूबसूरती देखते ही बनती है। अनिल कपूर कहते हैं कि उनके घर की हर एक दीवार मेहनत से बनी है। यहां कोई किस्मत या घोटाला नहीं है। घर को सजाने में अनिल कपूर की पत्नी सुनीता का अहम रोल है। वह बारीकी से चीजों पर नजर रखती हैं।

अनिल कपूर ने दिखाया अपना घर

एशियन पेंट्स व्हेयर द हार्ट इज के नए एपिसोड में अनिल कपूर का घर दिखाया गया है। उनके घर में जिम भी है जहां वो वर्कआउट करते हैं। अनिल कपूर कहते हैं, ‘हर ईंट, हर पत्थर, सब कुछ मेरे खून, पसीने और मेहनत से बनाई गई है। इसमें कोई घोटाला, भाग्य शामिल नहीं है।‘

स्क्रिप्ट रीडिंग के लिए अलग जगह

घर में वूडेन वर्क देखने को मिलता है जहां गहरे रंग के लकड़ी के फर्नीचर हैं। दीवारों पर बड़े शीशे लगे हुए हैं। कमरे के एक तरफ बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं और बाहर हरियाली दिखती है। घर का एक कोना स्क्रिप्ट रीडिंग के लिए है। जहां ब्राउन कलर का सोफा, कुर्सियां, किताबें और पेटिंग्स देखी जा सकती है।  
 

हरियाली से भरा है छत

इसके बाद अनिल कपूर अपने घर में बने हुए जिम में ले जाते हैं जहां वह अपना काफी समय बिताते हैं। फिर वह हरे-भरे पौधों से भरा अपना टेरेस गार्डन दिखाते हैं। यहां बैठने के लिए जगह है। पास में कई चीनी मिट्टी के बर्तन रखे हुए हैं। टेरेस गार्डन के बारे में बात करते हुए अनिल कहते हैं कि उनकी पत्नी सुनीता और उनकी मां को पेड़ पौधों से बहुत प्यार है।

आने वाली फिल्में

अनिल को आखिरी बार वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ जुग जग जियो में देखा गया था। उनकी आने वाली फिल्मों में फाइटर और एनिमल शामिल हैं।