बैकुंठपुर, 14 जून (वेदांत समाचार)। आज दिनांक 14 जून 2026 विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एसईसीएल बैकुण्ठपुर क्षेत्र द्वारा गौतम सदन, एसईसीएल कॉलोनी, बैकुण्ठपुर में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक नरेश प्रसाद, कलेक्टर, कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव एवं एएसपी डा.सुरेशा चौबे की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताया तथा अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

शिविर में एसईसीएल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सौम्या समिति की अध्यक्षा श्रीमती रानी प्रसाद एवं समिति की समस्त सदस्याओं का विशेष योगदान रहा। साथ ही, गौरव दुबे, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), रोहित कुमार धुसिया, Dy. M.S., डिस्पेंसरी, तथा राहुल कुमार सेठ, सचिवालय, महाप्रबंधक कार्यालय की सफल आयोजन, समन्वय एवं व्यवस्थाओं के संचालन में विशेष भूमिका रही।

