[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

कोरबा में बड़ा हादसा: नहर में गिरी पिकअप, दूसरी लाश बरामद

कोरबा,14 अप्रैल (वेदांत समाचार)। जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब सक्ती से कोरबा आ रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में अब तक दो लाशें बरामद हुई हैं, जबकि तीन लोग अभी भी लापता हैं।

सक्ती जिले के नगरदा स्थित नहर से पुलिस ने सात वर्षीय मासूम बच्ची तान्या उर्फ खुशी साहू की लाश बरामद की है। इससे पहले रविवार को ईतवारा बाई कंवर नामक महिला का शव पुलिस ने बरामद कर लिया था।

पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन में सवार लोग छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोरबा आ रहे थे। हादसे के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और 18 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

अब भी तीन लोग लापता हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए नहर में गोताखोरों की मदद ली जा रही है। हादसे के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.¹

[metaslider id="133"]