सुमेधा धान उपार्जन केन्द्र का शुभारंभ किया महापौर राजकिशोर प्रसाद ने


कोरबा 9 नवम्बर। नगर पालिक निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद धान उपार्जन केन्द्र सुमेधा पहुंच किसानों द्वारा बिक्री के लिए मण्डी में लाए गए धान की खरीदी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर कहा कि सुमेधा धान उपार्जन केन्द्र संचालित होने से आसपास के किसानों को बहुत सहूलियत हो गई है। किसानों उचित मूल्य दिलाने के लिए उनके द्वारा उत्पादित धान की खरीदी सरकार द्वारा करने के लिए जगह जगह उपर्जन केन्द्र खोले गए हैं जिसके जरिए सुविधाजनक तरीके से किसान अपनी मेहनत की कमाई से उत्पादित धान सरकार द्वारा स्थापित किए गए नजदीकी उपर्जन केन्द्र की मण्डियों तक ले जाते हैं और धान बिक्री की सुविधा का लाभ उठाते हैं।


विगत वर्ष दादर और सुमेधा क्षेत्र के किसानों ने प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल से मुलाकात कर धान बिक्री संबंधी अपनी व्यावहारिक कठिनाईयों से अवगत कराया था और निवेदन किया था कि उन सभी को लगभग 20-25 किलोमीटर दूर बिक्री के लिए धान लेकर जाना पड़ता है। किसानों की व्यवहारिक कठिनाईयों को संज्ञान में लेते हुए राजस्व मंत्री ने राज्य सरकार से सुमेधा और दादर में नए धान उपार्जन केन्द्र की स्थापना किए जाने की सिफारिश किया था और इस क्षेत्र के किसानों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने सुमेधा और दादर में दो नए धान उपार्जन केन्द्र खोलने की अनुमति दी थी। इससे पहले सुमेधा के किसानों को अपने धान की बिक्री के लिए कनबेरी केन्द्र जाना पड़ता था जो लगभग 20-25 किलोमीटर दूर पड़ता है। इस नए केन्द्र का संचालन आरंभ हो जाने के बाद सुमेधा और आसपास के 9 गांवों के किसानों को बहुत बड़ी सुविधा मिल गई है। यह पहला अवसर है जब नगर निगम क्षेत्र में सरकार द्वारा धान उपार्जन केन्द्र संचालन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।


शुभारंभ अवसर पर संतोष राठौर, अमन पटेल, सुनील पटेल, रोपा तिर्की, मस्तुल सिंह कंवर, धुरपाल सिंह कंवर, अंतराम प्रजापति, विनित एक्का, समिति अध्यक्ष योगेश सिंह कंवर, प्रबंधक अशोक दुबे, अरूण वर्मा, मनीरारम साहू, आशीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, तारकेश्वरी शर्मा, रतन लाल, राजेन्द्र ठाकुर, डॉ. नेताम, परमेश्वर साहू, भुनेश्वर दुबे, ओम पटेल सहित गांवों के किसान भजन सिंह कंवर, मिलन साय, उमेंद राम, बंधन सिंह, फुल सिंह, सुकदेव प्रजापति, रामलाल कैवर्त्य, राजेश प्रजापति एवं कम्प्युटर ऑपरेटर सतीश शर्मा उपस्थित थे।