CG NEWS : माता के दर्शन के लिए पति के साथ गई महिला की पहाड़ से गिरकर हुई मौत, ले रही थी सेल्फी

महासमुन्द, 08 नवंबर । खल्लारी माता के दर्शन के लिए पति के साथ गई महिला की पहाड़ से गिरकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला पहाड़ पर फोटो खींचा रही थी, इसी बीच महिला की पैर फिसल गया और पहाड़ से गिर गई चोट लगने की वजह से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।उक्त समय लोगों में डर का माहौल छा गया। महिला को  बागबाहरा सामुदायिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां महिला की मौत हो गई है।

खल्लारी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि चित्रलेखा चक्रधारी अपने पति सोनू चक्रधारी के साथ खल्लारी माता के दर्शन के लिए गई हुई थी। खल्लारी माता के दर्शन कर माता के दरबार के पीछे पहाड़ों पर फोटो खींचा रही थी। इस दरमियान दुर्घटना घटित हो गई। महिला की मौत के बाद पहाड़ों में ही अफरा तफरी मच गया। ग्रामीणों की मदद से तत्काल महिला को बागबाहरा समुदायिक स्वस्थ केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। खलारी पुलिस मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।