रायपुर : संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के जन्मदिवस पर शिव मंदिर में विशेष पूजन व भंडारे का हुआ आयाेजन

रायपुर, 7नवंबर। संसदीय सचिव व पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय के 47 वें जन्मदिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुढ़ियारी द्वारा उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने रविवार को शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। साथ ही ब्राम्हणों को भोजन कराया गया। इसके अलावा खमतराई स्थित गांधी मैदान में भंडारा का भी आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस विशेष आयोजन में प्रमुख रुप से ब्लाक अध्यक्ष दाऊलाल साहू, एल्डरमेन रवि राव, पार्षद अन्नू साहू, कुंदन सिन्हा, संजय साहू, विजय देवांगन, ईश्वर निषाद, विकास वर्मा, मनीष शर्मा, सानू दिवान, सुरेश लहरे, दिनेश नशीने, संजू विश्वकर्मा, दयानंद शर्मा, गुलाब चौधरी, सोनू ठाकुर, आकाश दिवान, जीवन यादव, जोगी यादव, रामभरोसा सिन्हा, फिरोज खान, नोहर यादव , अनिल दास, विमला मानिकपुरी, ललिता कुर्रे, निशा चंद्राकर, रमशिला सिन्हा, डाली जैन भुपेंद्र राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।