गौरेला पेंड्रा मरवाही : समर्थन मूल्य पर आज से धान खरीद शुरू

गौरेला पेंड्रा मरवाही, , 1 नवंबर । राज्योत्सव के अवसर पर मंगलवार से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीद शुरू हो गई है। जिले में धान उपार्जन के लिए 18 केंद्र बनाए गए हैं। विधायक डॉक्टर के के ध्रुव और जनपद अध्यक्ष मरवाही प्रताप सिंह मरावी की उपस्थिति मं आज धान उपार्जन केन्द्र लरकेनी में धान खरीद शुरू हुई। विधायक और जनपद अध्यक्ष ने किसानों के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र की पूजा अर्चना कर धान खरीद की प्रक्रिया शुरू की।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने धान खरीद के पहले दिन पेंड्रा और धनौली धान खरीद केंद्रों का अवलोकन किया। उन्होंने धान की गुणवत्ता की जांच की और धान बेचने पहुंचे किसानों को बधाई दी। इसके साथ ही जिले के अन्य धान खरीद केंद्रों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में धान खरीदी शुरू हो गई है।