CG Crime : शादी का वादा कर युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी सलाखों के पीछे

बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थाना इलाके शादी का वादा कर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवती को पहले प्यार के जाल में फंसाया, फिर लगातार शरीरी संबंध बनाया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने यह कहकर इनकार कर दिया की उसके घर वाले इंटरकास्ट शादी के खिलाफ है। जिसके बाद युवती ने थाने में केस दर्ज करा दी।

जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार कोटा क्षेत्र के गनियारी निवासी दुर्गेश साहू (28) सब्जी बेचने का धंधा करता है। करीब साल भर पहले उसकी पहचान सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय युवती से हुई। लड़की सिलाई-कढ़ाई का काम करती है। पहचान होने के बाद दोनों की बातचीत होने लगी और दोस्ती हो गई। इस दौरान दुर्गेश साहू ने बीते 14 सितंबर को युवक उसे घुमाने के बहाने सिविल लाइन क्षेत्र के होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा।

प्यार में धोखा खाने के बाद युवती शिकायत लेकर सिविल लाइन थाने पहुंच गई। TI परिवेश तिवारी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी युवक दुर्गेश साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।