अंतागढ़ के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, SP ने की पुष्टि

कांकेर।नक्सल प्रभावित ( naxal) जिला कांकेर के अंतागढ़ के जंगल ( forest)में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो नक्सलियों( naxali) को मार गिराया है। SP शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है।जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर के अंतागढ़ के जंगल में नक्सलियों के मूवमेंट की खबर थी। जिसके बाद जवानों की एक टीम इलाके में सर्चिंग ( searching)कर रही थी। इस दौरान जंगल में मूठभेड़ हो गया। जवानों ने नक्सलियों पर लगातार फायरिंग कर जवाब दिया हैं।