मंत्री अकबर ने सहकारी समिति के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी

कवर्धा ,27अक्टूबर। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर ने आज जिले में सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री  अकबर ने कवर्धा, खैरबानाकला, लालपुरकला, बोड़ला, सहसपुर लोहारा, बिरनपुर, बचेड़ी, बड़ौदा कला, महाराजपुर सेवा सहकारी समिति में पहुंचकर पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री  अकबर ने पदभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभाकानाएं दी। इस दौरान क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष  ऋषि शर्मा,  नीलकंठ चंद्रवंशी,  कलीम खान, मंडी अध्यक्ष  नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष  चोवाराम राम साहू, कंशाराम साहू, अजहर खान सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

केबिनेट मंत्री अकबर ने कहा कि 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ होगा। सभी किसान अपने मेहनत से उगाए धान का विक्रय करने के लिए केंद्र में पहुंचेंगे। इसके लिए सभी व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा की सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष मनोनित कर दिए गए है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष किसानों के हित में कार्य करेंगे। उनकी पहली प्राथमिकता किसानों के समस्याओं को जानकर उन्हें दूर करना है तथा धान खरीदी में किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराना है। इस दौरान सेवा सहकारी समिति के  नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने मंत्री  अकबर को पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने का भरोसा दिलाया।